राजनीतिराज्य

भारत जोड़ो यात्रा और गायों की मौत पर सरोज पांडे ने ‘मल्लिकार्जुन खड़गे’ से पूछे सवाल!…VIDEO

कहा, मैं खड़गे जी से पूछना चाहती हूं, भारत जोड़ो यात्रा का आज तक यह उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ, कि टूटा कब था कि वे जोड़ने निकले थे

रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय (Rajya Sabha MP Saroj Pandey) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछे। कहा, मैं खड़गे जी से पूछना चाहती हूं, भारत जोड़ो यात्रा का आज तक यह उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ, कि टूटा कब था कि वे जोड़ने निकले थे। लेकिन उन्होंने जिस यात्रा पर भारत जोड़ो यात्रा का नाम दिया, उस भारत जोड़ो यात्रा में इन्होंने भारत शब्द का उपयोग किया। मेरा प्रश्न यह है कि भारत जोड़ो यात्रा मनाने वालों को यह बताना चाहिए कि उन्हें भारत शब्द से क्या आपत्ति है। विगत दिनों जी-20 के विषय पर लगातार आप सभी के बीच। इस विषय पर, भारत शब्द को लेकर लगातार डिक्शन हो रही है अौर उसमें कांग्रेस अपना पक्ष रखते हैं।

  • कहा आज हमारा पहला प्रश्न है कि भारत जोड़ो यात्रा का वर्षगांठ मनाने वाले कांग्रेस पार्टी को यह बताना होगा, उन्हें भारत शब्द से क्या आपत्ति है। कहा, छत्तीसगढ़ में विगत दिनों राहुल गांधी की सभा हुई और राहुल गांधी की सभा में भोजन को परोसा गया। अंनत: आप मानिए, जो भाेजन परोसा गया, लोग नहीं आए और भोजन ज्यादा बना। ऐसे में भोजन को गायों को खिलाना पड़ा। इससे 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई।

आज जन्माष्टमी का पर्व है, मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहती हूं कि जन्माष्टमी के इस पर्व में वो सार्वजनिक रूप से गायों को परोसे गए भोजन से गायों की मौत हो गई। इसके लिए क्या वे माफी मांगेंगे।

विडियो में सुने क्या कहा उन्होंने

यह भी पढ़ें : प्रेसवार्ता : कांग्रेस रेलवे सुविधाओं की बहाली के लिये करेगी आंदोलन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×