देशराजनीतिराज्य

टीएस बोले, बीजेपी और आरएसएस को कम नहीं आंकें, देखें विडियो

छत्तीसगढ़। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब बढ़ गई है। किसके सिर सजेगा ताज?, कौन मजबूत कौन कहां कमजोर सवालों की गूंज अब सुनाई देने लगी। इन सियासी कायसों के दौर में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़े बेबाकी से अपने विचार रखे। उन्होंने जहां सीएम के चेहरे के सवाल पर हाईकामन पर फैसला छोड़ने की बात कही। वहीं बीजेपी की वर्तमान स्थिति को लेकर कहा कि, भाजपा और उनके संगठन की अपनी एक मजबूती है, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पिछले 45- 50 साल का राजनीतिक अनुभव कहता है। RSS के होने के कारण भाजपा को कम नहीं आंकना चाहिए।

देखें विडियो

RSS के होने के कारण भाजपा को कम नहीं आंकना चाहिए।

अकेले भाजपा इतनी शक्तिशाली ना हो लेकिन RSS प्लस भाजपा इसको कभी कम नहीं आंकना चाहिए। हालांकि, आगे सिंहदेव ने कहा कि, पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इतनी कम सीट आई है कि उनका मनोबल टूटा हुआ है। आज उनके अंदर से ही कोई ऐसी शक्ति सामने नहीं आ रही है। स्थिति ये है कि, पब्लिक के बीच फोकस में आने के लिए भाजपा अपने गवर्नर का ही क्रिटिसाइज कर रही है।

आगे सिंहदेव ने प्रदेश में अगले सीएम के चेहरे के सवाल पर कहा कि, अभी टीएस बाबा का नंबर नहीं लगा है। आगे के लिए अमूमन जो मुख्यमंत्री रहते हैं। वह पार्टी को लीड करते हैं, बाकी हाईकमान के ऊपर है, उनका लोगों के बीच में काम करने का प्रयास चलता रहेगा। टीएस सिंहदेव ने आगे एक सवाल के जवाब में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा को विफल बताने वाली भाजपा को महाराष्ट्र के उपचुनाव में एक सीट चली गई। उसकी भी बात करनी चाहिए। लेकिन वे उसकी बात नहीं करते। आज वहां कांग्रेस के उम्मीदवार जीत कर आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×