राजनीतिराज्य

चुनावी भिड़ंत में बीजेपी-कांग्रेस का स्मीकरण बदला! 21 उम्मीदवारों को BJP ने दिया टिकट

ऐसे में सभी 21 सीटों में 5 महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है

रायपुर। BJP ने आज 21 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पूरी लिस्ट के विश्लेषण से साफ है कि इसमें कईयों के टिकट कटे हैं। इसमें बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री OP चौधरी भी हैं। जिन्हें खरसिया से पिछली बार टिकट दिया गया था। इस बार इस बार महेश साहू को बीजेपी ने टिकट दिया है। ऐसे में सभी 21 सीटों में 5 महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। वहीं जातीय स्मीकरण के अधार पर जनाधार वाले उम्मीदवारों को बीजेपी ने तरजीह दी है। ऐसे में वर्तमान में इन सीटों पर कांग्रेस के विधायकों के किस प्रकार की चुनौती होगी। ये तो कांग्रेस के टिकट घोषणा के बाद ही कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।

इधर, विजय बघेल ने कहा, कांग्रेस को पटखनी देंगे

पाटन विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी ने मुझे कमल छाप सौंपा है। छत्तीसगढ़ की जनता की बदौलत कांग्रेस को पटखनी देंगे। बिलासपुर संभाग के दौरे के दौरान आज मैं रतनपुर पहुंचा हूं महामाया महामाया को प्रणाम किया है मां शक्ति दे।

अब इन 21 सीटों पर कांग्रेस के विधायकों के सामने ये उम्मीदवार

प्रेमनगर- वर्तमान में कांग्रेस के खेलसाय सिंह विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजय प्रताप सिंह को हराया था। इस बार भूलन सिंह मरावी को बीजेपी ने टिकट दिया।

भटगांव- वर्तमान में कांग्रेस के परसनाथ राजवाड़े विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी की रजनी त्रिपाठी को हराया था। इस बार लक्ष्मी राजवाड़े को बीजेपी ने टिकट दिया है।

प्रतापपुर- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के प्रेमसाय सिंह टेकाम विधायक हैं। जिन्होंने पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को हराया था। इस बार शकुंतला सिंह पोर्थे को बीजेपी ने टिकट दिया है।

रामानुजगंज- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के बृहस्पत सिंह विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के रामकिशुन सिंह को हराया था। इस बार रामविचार नेताम को बीजेपी ने टिकट दिया है।

लुंड्रा- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के डॉ. प्रितम राम विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजयनाथ सिंह को हराया था। इस बार प्रबोध मिंज को बीजेपी ने टिकट दिया है।

खरसिया- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के उमेश पटेल विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी को हराया था। इस बार महेश साहू को बीजेपी ने टिकट दिया है।

धरमजयगढ़- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया विधायक हैं। जिन्होंने लिनव बिरजु राठिया को हराया था। इस बार हरिश्चंद्र राठिया को बीजेपी ने टिकट दिया है।

कोरबा- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल विधायक और मंत्री हैं। जिन्होंने बीजेपी के विकास महतो को हराया था। इस बार लखनलाल देवांगन को बीजेपी ने टिकट दिया है।

मरवाही- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के डॉ केके ध्रुव विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के डॉ गंभीर सिंह को हराया था। इस बार प्रणव कुमार मरपच्ची को बीजेपी ने टिकट दिया है।

सरायपाली- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के किस्मत लाल नंद विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के श्याम तांडो को हराया था। इस बार सरला कोसरिया को बीजेपी ने टिकट दिया है।

खल्लारी- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव विधायक हैं। जिन्होंने बसपा की मोनिका साहू को हराया था। इस बार अलका चंद्राकर को बीजेपी ने टिकट दिया है।

अभनपुर- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के धनेंद्र साहू विधायक हैं। जिन्होंने भाजपा के चंद्रशेखर साहू को हराया था। इस बार इंद्र कुमार साहू को बीजपी टिकट दिया है।

राजिम- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के अमितेश शुक्ला विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के संतोष उपाध्याय को हराया था। इस बार रोहित साहू को टिकट दिया है।

सिहावा- वर्तमान में कांग्रेस से डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के पिंकी शिवराज शाह को हराया था। इस बार श्रवण मरकाम टिकट दी गई है।

डौंडीलोहारा- वर्तमान में यहां से अनिला भेड़िया विधायक और मंत्री हैं। जिन्होंने लाल महेंद्र सिंह टेकाम को हराया था। इस बार देव हलवा ठाकुर को टिकट दिया है।

पाटन- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से विधायक हैं। इन्होंने बीजेपी के मोतीलाल साहू को हराया था। इस बार पाटन से सांसद विजय बघेल को बीजेपी ने मैदान में उतारा है।

खैरागढ़- वर्तमान में कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा हैं। इन्होंने भाजपा के कोमल जंघेल को हराया था। इस बार बीजेपी ने विक्रांत सिंह को टिकट दिया है।

खुज्जी- कांग्रेस की विधायक चन्नी साहू हैं। जिन्होंने भाजपा के हीरेंद्र कुमार साहू को हराया था। इस बार बीजेपी ने गीता घटी साहू को टिकट दिया है।

मोहला-मानपुर- कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के कंचन लाल मौर्य को हराया था। इस बार संजीव साहा को टिकट दिया है।

कांकेर- शिशुपाल शोरी कांग्रेस के विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के हीरा मरकाम को हराया था। इस बार बीजेपी ने आशाराम नेताम को टिकट दिया है।

बस्तर- कांग्रेस के लखेश्वर बघेल विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के डॉक्टर सुभाऊ कश्यप को हराया था। इस बार मनीराम कश्यप को बीजेपी ने मैदान में उतारा है।

सरगुजा संभाग की सीटों पर नजर

प्रेमनगर विधानसभा- अनारक्षित

भाजपा ने सामान्य सीट प्रेमनगर से आदिवासी वर्ग के 50 साल के भूलन सिंह मरावी को प्रत्याशी बनाया है। 2008 में प्रेमनगर की सीट अनारक्षित हो गई थी।

भूलन सिंह मरावी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वे रामानुजनगर क्षेत्र से 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आए थे। भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के भी उम्मीदवार थे। क्रॉस वोटिंग के कारण भूलन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे। वे वतर्मान में भाजपा संगठन के बाकी दायित्व भी संभाल रहे हैं। भूलन सिंह मरावी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने गृह क्षेत्र रामानुजनगर जिला सूरजपुर से की थी, जहां से वे कई बार सरपंच रहे। भूलन सिंह भाजपा के सभी लोगों के बीच सर्वमान्य हैं।

भटगांव विधानसभा- अनारक्षित

बीजेपी ने सामान्य सीट से 30 साल की लक्ष्मी राजवाड़े को प्रत्याशी बनाया है।

लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं। लटोरी-सिलफिली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वे वर्तमान में सूरजपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। पहले वे सूरजपुर जनपद में सदस्य रही हैं। बहुत कम समय में लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा में अपनी पैठ बनाई। उनके पति ठाकुर राजवाड़े सूरजपुर जिले में ही ग्राम पंचायत में सचिव हैं। इनका निवास लटोरी क्षेत्र में है।

प्रतापपुर विधानसभा- अजजा

इस बार बीजेपी ने 44 साल की शकुंतला पोर्ते को टिकट दिया है।

शकुंतला पोर्ते पेशे से अधिवक्ता हैं और वर्तमान में वे भाजपा महिला मोर्चा बलरामपुर की अध्यक्ष हैं। शकुंतला पोर्तें लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। वह तेज तर्रार भाजपा नेत्री मानी जाती हैं। उनके पति सरगुजा जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

लुंड्रा विधानसभा- अजजा

बीजेपी ने 56 साल के प्रबोध मिंज को टिकट दिया है।

प्रबोध मिंज वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर निगम अंबिकापुर में नेता विपक्ष हैं। प्रबोध मिंज सिविल इंजीनियर हैं। वे अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के दो बार महापौर रहे। वे 2004 से 2009 और 2009 से 2014 तक नगर निगम अंबिकापुर के महापौर रहे। रमन सरकार में प्रबोध मिंज अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुशील बोले, रमन राज में 15 साल में 18 बार बिजली के दाम बढ़े थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×