राजनीतिराज्य

नारायण चंदेल बोले, आवारा मवेशी पकड़कर सरकारी दफ्तरों में छोड़ेंगे

15 अगस्त तक व्यवस्था नहीं सुधरी तो मवेशियों को भाजपा किसान मोर्चा साथी पूरी भाजपा पकड़ेगी

रायपुर। प्रदेश में सरकार सड़क पर आवारा घूमते मवेशियों के लिए रोका-छेका अभियान चला रही है। IAS स्तर के अधिकारी इसे मॉनिटर कर रहे हैं। बावजूद इसके अब भी सड़कों पर आवारा मवेशी नजर आ ही जाते हैं। इसे लेकर भाजपा अब कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने तो अब खुलेआम चैलेंज कर दिया है।

चंदेल ने अपने चैलेंज में कहा- कान खोलकर सुन लें प्रशासनिक अधिकारी। 15 अगस्त तक व्यवस्था नहीं सुधरी तो मवेशियों को भाजपा किसान मोर्चा साथी पूरी भाजपा पकड़ेगी, इन्हें पकड़कर थानों, SDM दफ्तर, कलेक्टर के दफ्तर में हम छोड़ेंगे। जांजगीर में भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने ये एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर हजारों, गौ माताएं हैं। सड़क हादसों मंे गौ माता और आम लोगों की मौत हो रही है। इस कांग्रेस सरकार पर गौ हत्या का पाप लगेगा। 15 अगस्त तक गौ माताओं की व्यवस्था नहीं हो पाई तो हम आंदोलन करेंगे।

दो दिन में 8 हजार से ज्यादा मवेशी पकड़े गए

रायपुर के कलेक्टर ने आवारा मवेशी पकड़ने के निर्देश दिए हैं। जो पशु मालिक अपने जानवरों को आवारा छोड़ देते हैं उनपर जुर्माना लगाने के निर्देश हैं। दो दिनों में साढ़े 8 हजार से अधिक गाय, बैल, सांड पकड़े गए हैं। इन्हें गौठान-कांजी हाउस भेजा गया। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि करीब 2 हजार से अधिक पशुओं को रेडियम बेल्ट और लगभग डेढ़ हज़ार की टेगिंग भी हुई है।

रायपुर ज़िले के तिल्दा नेवरा नगर पालिका, बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर सरोरा, उरला, पथरीडीह में, राजमार्ग पर रसनी, बैहार, आरंग, पारागाँव, जगदलपुर मार्ग पर उपरवारा मोड़ पर भी खुले में घूम रहे पशुओं की धर पकड़ की गई। नगर निगम जोन 6 की टीम ने संतोषी नगर तरूण बाजार पुलिस लाईन , चांदनी चैक सड़क मार्ग पर 15 आवारा पशुओं को पकड़ा। जोन 8 ने 2 पशु पालकों पर 1000-1000 जुर्माना भी लगाया।

यह भी पढ़ें : दीपक बैज बोले, देश से रेलवे की यात्रा सुविधा को बंद करने का षड़यंत्र कर रही मोदी सरकार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×