राजनीतिराज्य

अब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने दिया इस्तीफा

फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्‌टा डिसूजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है

रायपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम (Rajya Sabha member Phoolodevi Netam) ने इस्तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्‌टा डिसूजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में फूलो देवी नेताम ने लिखा है कि मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका मिला। समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सभी महिलाओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। जिनके सहयोग से ही मैं अपना कार्यकाल संपन्न कर चुकी हूं।

फूलो देवी ने आगे लिखा है- छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा के पद पर मुझे 7 साल हो चुके हैं, और मेरा यह मानना है कि इस पद पर अब किसी अन्य महिला साथी को काम करने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से खुद को कार्य मुक्त करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें : CG में पहली बार नग्न प्रदर्शन! SCST के युवाओं ने सरकार के खिलाफ फूंका विरोध का बिगुल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×